पूर्व फौजी की गुहार, बेटे को कराची बंदरगाह से छुड़ाएं:प्रयागराज का युवक 5 माह से शिप पर फंसा, गृह मंत्रालय,एंबेसी तक मामला
मेरा बेटा पांच माह से पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर शिप में फंसा है। वह चीफ अफसर है। उसे शिप से निकलने नहीं दिया जा रहा है। पूरा परिवार परेशान है। भारत सरकार से गुजारिश है कि इस मामले में एक्शन ले। गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय तक पत्र भेजा गया है। यह गुहार प्रयागराज के रहने वाले पूर्व फौजी ललित किशोर मिश्रा की है। उनका 35 साल का बेटा विनीत मिश्र पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर पांच से एक शिप में फंसा है। उसे आने नहीं दिया जा रहा है। करांची पोर्ट पर फंसा शिप, जानिये पूरा मामला मामला प्रशासनिक अफसरों से होता हुआ गृह मंत्रालय, इंडियन एंबेसी तक पहुंचा है लेकिन शिप के चीफ अफसर विनीत कब लौट सकेगा किसी को नहीं पता। पिता ललित किशोर मिश्र बताते हैं कि बेटा विदेश में शिप पर 10 सालों से नौकरी कर रहा है। इसी साल फरवरी में घर आया था। उसके बाद शिप पर चला गया। शिप इराक, ओमान होते हुए अप्रैल में पाकिस्तान पहुंचा। जहाज लोड हुआ लेकिन जाने का परमिशन नहीं मिला। फिर अनलोड करा लिया गया। शिप कंपनी और एजेंसी के बीच कुछ दिक्कत है, इसी वजह से बेटे को छोड़ा ही नहीं जा रहा है। वह शिप में कैद सा हो गया है। कई महीने से सैलरी भी रोकी गई है। कांट्रैक्ट और वीजा का वक्त भी खत्म हो गया है। ऐसे में और दिक्कत बढ़ गई है। यहां तक की जहाज का ईंधन खत्म हो गया है, जहाज ब्लैकआउट हो गया। विनीत के दो छोटे बच्चे हैं विनीत का परिवार मूल रूप से बारा तहसील के बघला गांव का रहने वाला है। हालांकि अब वह लालापुर इलाके में बस गया है। विनीत की पत्नी नेहा का रो रोकर बुरा हाल है। उसके दो बच्चे हैं वेदांश (2) और बेटी वर्तिका मिश्रा (10 माह)। वह दो भाइयों में बड़ा है। पिता किसारी करते हैं। परिवार के लोग सांसद, विधायक के यहां दौड़ रहे ताकि कोई रास्ता निकल सके। पत्नी नेहा की पीएम से गुहार पत्नी नेहा मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाई है। पीएम से मांग किया है कि वह इस मामले में एक्शन लें ताकि उसका पति सही सलामत लौट आए। नेहा का कहना है कि हम बेबसी से इंतजार कर रहे हैं। हम बहुत लाचार हैं। दो छोटे बच्चे पूछते हैं कि मम्मी पापा कब आएंगे। हमारे परिवार का दर्द सुना जाए। विधायक ने लिखा है पत्र विनीत मिश्र की सकुशल वापसी के लिए बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर जांच कराने और उन्हें सकुशल भारत वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)