ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने का आरोपी गिरफ्तार:13 राज्यों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं, ऑनलाइन स्टोर पर मुनाफा का देते थे झांसा

Oct 19, 2026 - 06:46
0
ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने का आरोपी गिरफ्तार:13 राज्यों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं, ऑनलाइन स्टोर पर मुनाफा का देते थे झांसा
ऑनलाइन स्टोर चलाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर निवासी मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी में इस्तेमाल किए गए आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ 13 राज्यों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं। बीते दिनों एक पीड़ित ने शिकायत दी थी कि 20 अगस्त 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच अज्ञात साइबर अपराधियों ने फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से उसे लिंक भेजे। आरोपियों ने ऑनलाइन स्टोर चलाने और उससे मुनाफा कमाने का लालच देकर उसके साथ धोखाधड़ी की। तीन आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच और जुटाई गई जानकारी के आधार पर मोहम्मद समीर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह साइबर अपराधियों को धोखाधड़ी से प्राप्त रकम के लेनदेन के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराता था। इस मामले में पुलिस इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन राज्यों में दर्ज शिकायत पुलिस के मुताबिक आरोपी के इस्तेमाल किए गए बैंक खाते के खिलाफ महाराष्ट्र और केरल में पांच-पांच, तेलंगाना और कर्नाटक में पांच-पांच, तमिलनाडु में तीन, आंध्र प्रदेश में दो तथा बिहार, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और गुरुग्राम में एक-एक शिकायत दर्ज है। इन शिकायतों की कुल संख्या 33 है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User