पूर्व प्रधान के भाई की हत्या सिर कूचकर हत्या:जौनपुर में घर से 1 किमी दूर मिला शव, सिर-चेहरे पर ठोस चीज से वार
जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र में ओमप्रकाश मिश्र उर्फ पप्पू (59) की हत्या कर दी। उनका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। मृतक पूर्व प्रधान राजेंद्र मिश्र उर्फ रज्जन के छोटे भाई थे। उनके सिर और चेहरे पर किसी ठोस चीज से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हत्या से नाराज लोगों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और मौके पर किसी बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। स्थिति को देखते हुए सुजानगंज, महराजगंज और बदलापुर थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। घर से एक किलोमीटर दूर मिला शव ओमप्रकाश मिश्र का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में खबर फैल गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका सामने आई। पूर्व प्रधान के छोटे भाई थे ओमप्रकाश मृतक ओमप्रकाश मिश्र उर्फ पप्पू पूर्व प्रधान राजेंद्र मिश्र उर्फ रज्जन के छोटे भाई थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की खबर से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। शव उठाने से रोका, बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया। वे मौके पर किसी बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर सुजानगंज, महराजगंज और बदलापुर थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिसकर्मी लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने की कोशिश करते रहे। हत्या की वजह तलाश रही पुलिस सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)