मिशन शक्ति से महिला सशक्तिकरण:पहासू में निकली रैली, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश
बुलंदशहर के पहासू में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत रविवार को कस्बे के प्रसिद्ध मठ मंदिर से महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। रैली मठ मंदिर से शुरू होकर खुर्जा-पहासू रोड, मुख्य बाजार, गुल्लक बाजार और शिकारपुर रोड से होते हुए अलीगढ़ चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। जनजागरूकता अभियान में कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय, पहासू की छात्राओं और अध्यापिकाओं के साथ कस्बे की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)