पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा नेताओं के साथ दिखे:अनीस बेग के जन्मदिन पर सपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद, तस्वीरें सामने आने पर सियासत गरमाई
बरेली में पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की सपा नेताओं से नजदीकी ने नई सियासी चर्चाएं छेड़ दी हैं। भाजपा छोड़ने का ऐलान कर चुके कश्यप गुरुवार को सपा नेता डॉ. अनीस बेग के जन्मदिन समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई नेताओं के साथ केक काटा और तस्वीरें खिंचवाईं। खास बात यह है कि ये तस्वीरें खुद धर्मेंद्र कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। भाजपा को 'टाटा-बाय-बाय' कहने के बाद सपा नेताओं के साथ उनकी सार्वजनिक मौजूदगी को सियासी गलियारों में एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। कश्यप ने हाल ही में भाजपा छोड़ने का ऐलान करते हुए 'घुटन' महसूस होने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें चुनाव हराने वालों को पार्टी में आगे बढ़ाया जा रहा है। इन तस्वीरों से उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, सपा में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)