पूर्व विधान परिषद सदस्य ने क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया:माधौगंज में कांती सिंह प्रीमियर लीग का दीप जलाकर हुआ आगाज

Oct 10, 2026 - 17:06
0
पूर्व विधान परिषद सदस्य ने क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया:माधौगंज में कांती सिंह प्रीमियर लीग का दीप जलाकर हुआ आगाज
माधौगंज में शनिवार को कांती सिंह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसमें जिले के 30 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की नौ टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य कांती सिंह और विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता वर्मा समेत अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया। कांती सिंह ने दोनों टीमों के कप्तानों के सामने टॉस किया। धुरंधर टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। टूर्नामेंट में माधौगंज राइजर्स बनाम धुरंधर डायनामोज, माधौगंज इलेवन बनाम गंज मुरादाबाद वारियर्स, माधौगंज नाइट राइडर्स बनाम मल्लावां दबंग और रुमा लायंस बनाम मल्लावां लायंस के बीच मैच खेले गए। विद्यालय के छात्रों ने कई स्टॉल लगाए। मुख्य अतिथि ने स्टॉलों का निरीक्षण कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इससे बच्चों को मनोरंजन के साथ नई चीजें सीखने और व्यावहारिक ज्ञान मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User