पूर्व विधायक इकराम कुरैशी बोले- देश बचाओ चोर हटाओ:संभल में बोले- फिरकापरस्त ताकतें देश को कमजोर कर रही हैं

Oct 05, 2026 - 13:03
0
पूर्व विधायक इकराम कुरैशी बोले- देश बचाओ चोर हटाओ:संभल में बोले- फिरकापरस्त ताकतें देश को कमजोर कर रही हैं
संभल में मुरादाबाद के पूर्व विधायक इकराम कुरैशी सोमवार सुबह संभल पहुंचे। थाना रायसत्ती क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए कुरैशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी की ओर से ज्ञानेश कुमार के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा, “हम देश का समर्थन कर रहे हैं। देश बचाओ और चोर हटाओ।” उन्होंने कहा कि जब से फिरकापरस्त ताकतें मजबूत हुई हैं, देश कमजोर हो रहा है। सहारनपुर की घटना से जुड़े सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने संभल का जिक्र करते हुए कहा कि यहां किसी व्यक्ति पर NSA लगाया गया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। इंसाफ और ईमानदारी का बोलबाला होगा और देश तरक्की करेगा। कुरैशी ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर कहा कि जिस दिन दोनों समुदायों के बीच प्यार बढ़ेगा, न कोई मस्जिद टूटेगी और न कोई मंदिर टूटेगा। उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों के बीच भाईचारा और आपसी प्रेम बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आजादी के समय से लेकर अब तक देश में आपसी भाईचारे को खत्म करने की कोशिशें सफल नहीं हुई हैं। लड़कियों के दूसरे समुदाय में जाने के सवाल पर बोले समाज में लड़कियों के दूसरे समुदाय के युवकों के साथ जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कुरैशी ने कहा कि सोशल मीडिया पर हिंदू लड़कों के साथ मुस्लिम लड़कियों और मुस्लिम लड़कों के साथ हिंदू लड़कियों के जाने की बातें सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि किसी एक समुदाय को इसके लिए दोषी ठहराना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग इस तरह की घटनाओं का कारण बनते हैं। आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियां आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दुआ है कि अमीर हो या गरीब, हिंदू हो या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई—हर परिवार की बेटी सम्मान के साथ अपने घर से विदा हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User