बागपत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ AAPका हल्ला बोल:नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग, लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी

Oct 05, 2026 - 13:03
0
बागपत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ AAPका हल्ला बोल:नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग, लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी
आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बागपत जिला कलेक्ट्रेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन करते कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द इस्तीफा नहीं दिया गया, तो लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आप ने बताया कि 9 तारीख को लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर एक बड़ा आंदोलन होगा। इसमें पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटेंगे। आप के प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल-बिहार में 13 करोड़ वोट काटे गए। सपा नेता सोमेंद्र ढाका ने भी चुनाव आयुक्त पर बीजेपी को जिताने का आरोप लगाया। आज बागपत में कलेक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User