पूर्व विधायक के होटल के पास 3 राउंड फायरिंग:बेटे से बहस के बाद पहले हवाई फायर का दावा, बाद में पिस्टल छोड़कर भागा

Oct 04, 2026 - 21:38
0
पूर्व विधायक के होटल के पास 3 राउंड फायरिंग:बेटे से बहस के बाद पहले हवाई फायर का दावा, बाद में पिस्टल छोड़कर भागा
फर्रुखाबाद के आवास विकास मोहल्ले में रविवार शाम करीब 6 बजे फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुलदीप गंगवार के होटल के पास बताई गई। एक युवक ने 3 फायर किए जाने का दावा किया गया है। सूचना पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। कहा- मारपीट हुई है। जांच की जा रही है। होटल के बाहर विवाद के बाद हंगामा बताया गया कि एक युवक का किसी दूसरे व्यक्ति से विवाद हो गया था। युवक होटल के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। पूर्व विधायक के बेटे ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई। पहले हवाई फायर, फिर दो फायर करने का दावा पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के अनुसार, बहस के दौरान युवक ने पहले हवाई फायर किया। इसके बाद सार्वजनिक स्थान पर दो और फायर किए। उन्होंने बताया कि फायरिंग के बाद युवक पिस्टल छोड़कर भाग गया। बाद में उसके परिवार के लोग पिस्टल लेकर चले गए। पुलिस ने CCTV फुटेज देखी घटना की सूचना मिलने पर कादरी गेट पुलिस होटल पहुंची। पुलिस ने CCTV फुटेज देखी। फुटेज में युवक और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी दिखाई दे रही है। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है। पुलिस बोली- फायरिंग की पुष्टि नहीं कादरी गेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को मारपीट की सूचना मिली थी। CCTV फुटेज में कहासुनी दिखाई दे रही है। फायरिंग की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User