बलरामपुर में त्योहारों की तैयारी पर प्रशासन की बैठक:विधायक पल्टूराम बोले- व्यवस्था में कमी नहीं होगी, व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Oct 04, 2026 - 21:38
0
बलरामपुर में त्योहारों की तैयारी पर प्रशासन की बैठक:विधायक पल्टूराम बोले- व्यवस्था में कमी नहीं होगी, व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
बलरामपुर में आगामी नवरात्रि, श्रीदुर्गा पूजा,श्रीरामलीला एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को एम.एल.के.पी.जी.कॉलेज के ऑडिटोरियम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्वों की तैयारियों से लेकर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश, पेयजल और यातायात व्यवस्था तक हर पहलू पर मंथन किया गया। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह‘धीरू’की पहल पर आयोजित बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा एवं रामलीला समितियों के अध्यक्ष-महामंत्री, जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक में आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से उनकी समस्याएं,आवश्यकताएं और सुझाव लिए गए तथा संबंधित विभागों को समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर की साफ-सफाई,पेयजल,प्रकाश व्यवस्था,यातायात नियंत्रण,सुरक्षा इंतजाम,जुलूस एवं शोभायात्रा के मार्ग,पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने समितियों को आश्वस्त किया कि पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महाराज एवं सदर विधायक पल्टूराम रहे। बैठक में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मिश्रा, डॉ. कौशल्या गुप्ता, रासविहारी शुक्ल, हरिवंश सिंह, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, प्रीत पाल सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, लड्डू सिंह, विजय अग्रवाल, सुनील गुप्ता, डॉ. तुलसीश दुबे, डॉ. देवेश श्रीवास्तव, डीपी सिंह वैस सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, सभासद एवं आयोजन समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन संजय शुक्ला ने किया। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि नवरात्रि, श्रीदुर्गा पूजा, श्रीरामलीला और दशहरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक एकता के महत्वपूर्ण पर्व हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए सभी समितियां प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन संपन्न कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। सभी लोग आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना के साथ पर्व मनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User