पूर्व विधायक समेत 14 पर मारपीट का केस:घर में घुसकर की तोड़फोड़, कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई

Oct 03, 2026 - 16:00
0
पूर्व विधायक समेत 14 पर मारपीट का केस:घर में घुसकर की तोड़फोड़, कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई
देवरिया में सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रौनीगंगा चक गांव में मारपीट में कार्रवाई हुई है। पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद समेत 14 लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। शनिवार दोपहर 1 बजे कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचने का आरोप गांव निवासी सीमा देवी पत्नी राजकुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे विजय बहादुर, मुकुटमणि, रितेश उर्फ मोहन, अमन, अश्वनी उर्फ भौल्टी, रणविजय, मनबोध प्रसाद, अगरावती देवी, धानपति देवी, अर्चना, बिमलावती देवी, मुन्नी देवी, निर्मला देवी और रितू उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडा, रम्मा और खंती थी। सीढ़ी तोड़कर ईंट ले जाने का आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपितों ने खिड़की के पास बनी सीढ़ी तोड़ दी। इसके बाद वहां से ईंटें ले जाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। सीमा देवी का आरोप है कि वह और उनकी जेठानी बचने के लिए घर के अंदर भागीं। आरोपित घर में भी घुस आए और दोनों के साथ मारपीट की। जेठानी के बेहोश होने का दावा शिकायत में कहा गया है कि मारपीट में उनकी जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। आरोप है कि इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस से राहत नहीं मिलने पर कोर्ट पहुंचीं सीमा देवी ने पुलिस से राहत नहीं मिलने का आरोप लगाया। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने 14 नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की। पुलिस कर रही जांच पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User