पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस हादसे की 10 तस्वीरें:4 की मौत,इकलौता बेटा, भाई, भतीजा और चालक की गई जान
पिता का शव लेकर घर लौट रहे परिवार को रास्ते में ऐसी मौत मिली, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें जवान का इकलौता बेटा, भाई, रिश्ते का भतीजा और एंबुलेंस चालक शामिल हैं। हादसा रविवार सुबह करीब 8:15 बजे अयोध्या बॉर्डर पर हलियापुर के पास हुआ। एंबुलेंस करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। केबिन पूरी तरह पिचक गया। हादसे की 10 तस्वीरें चालक जसपाल का शव स्टेयरिंग में फंस गया। पुलिस ने एंबुलेंस को काटकर शव बाहर निकाले। आगे की सीट पर फंसे दो लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पीछे बैठे दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पंचकुला से देवरिया जा रहा था परिवार परिवार सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर पंचकुला से देवरिया जा रहा था। मृतकों की पहचान उनके इकलौते बेटे गौरव सिंह (18), भाई राम समुझ (55), रिश्ते के भतीजे राजन सिंह (35) और चालक जसपाल के रूप में हुई है। सत्यवान का पार्थिव शरीर हलियापुर थाने में रखा गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)