वाराणसी में सपाइयों का CEC के विरोध में प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पैदल मार्च को पुलिस ने रोका, लहराए गए पोस्टर
वाराणसी की कैंट विधानसभा में महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी दिलीप डे के नेतृत्व में सपा ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और सपा की प्रदेश सचिव रिबु श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम संयोजक रिबु श्रीवास्तव सबसे आगे बैनर और पम्पलेट लेकर चल रही थीं। इस दौरान वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा बुलंद हो रहा था। पुलिस ने इन सभी को दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के पास रोक दिया। संकटमोचन के पास शुरू हुआ यह पैदल मार्च यहीं खत्म हो गया। बता दें की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा वाराणसी की सभी आठों विधानसभाओं में 7 अक्टूबर तक रोजाना पैदल मार्च करेगी और विरोध दर्ज कराएगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को शास्त्री घाट से बड़ा पैदल मार्च जिला मुख्यालय तक जाएगा। जिसमें राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। शांतिपूर्वक मार्च को पुलिस ने रोका प्रदेश सचिव रिबु श्रीवास्तव ने बताया - पूरे हिन्दुस्तान में जगह-जगह जो ज्ञानेश कुमार की चोरी पकड़ी गयी है। जो लोकतंत्र की हत्या का जो खुलासा हुआ है। उसके विरोध में आज समाजवादी पार्टी के लोग शांतिपूर्वक ढंग से प्रधानमंत्री कार्यालय तक मार्च निकालना चाह रहे थे। लेकिन पुलिस वालों ने रोका। ये ज्ञानेश कुमार को नहीं रोक पा रहे। लोकतंत्र की चोरी को नहीं रोक पा रहे हैं। लेकिन कोई शांतिपूर्वक ढंग से विरोध करता है तो उसे रोक दिया जाता है। प्रमाण पूरे पर कार्रवाई नहीं रिबु श्रीवास्तव ने आगे बताया - आज इस देश की ख़ूबसूरती ये है कि ये विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। और यहीं लोकतंत्र की चोरी हो रही है। उसके पूरे प्रमाण होने के बावजूद भी आज जहां भी लोग उसके विरोध में आवाज उठा रहे हैं। तो उसे रोका जा रहा है। आज हम लोगों ने मार्च निकाला था। जिसे रोका गया। हम प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री और पूरी सरकार लगी हुई है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही पर फर्क नहीं उन्होंने आगे कहा - आज जब किसी का रेप होता है। तब सरकार कोई एक्शन नहीं लेती। लगातार ज्ञानेश कुमार की शिकायतें आ रही हैं लेकिन सरकार को फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि उनके पास ज्ञानेश कुमार हैं। वो बेरोजगारी, महंगाई बढ़ा रहे हैं। लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके पास ज्ञानेश कुमार हैं। जो उन्हें जितवा देंगे। हर देश में सरकार और उसका मुखिया बेरोजगारी, महंगाई और क्राइम कम करता है लेकिन यहां किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)