पूर्वांचल महिला कबड्डी टीम अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए रवाना:कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

Oct 05, 2026 - 12:12
0
पूर्वांचल महिला कबड्डी टीम अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए रवाना:कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम रविवार देर रात बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई। यह टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, खेल सिर्फ पदक जीतने का जरिया नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अच्छा प्रदर्शन करने को कहा। कुलपति ने भरोसा जताया कि महिला खिलाड़ी अपने शानदार खेल से विश्वविद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगी। टीम का लक्ष्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के लिए पदक हासिल करना है। रवाना होते समय खिलाड़ियों में काफी उत्साह और आत्मविश्वास दिखा। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, राधेश्याम सिंह, रजनीश सिंह और प्रशिक्षक विजय प्रकाश सहित खेलकूद विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User