पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 12 शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में जगह:स्कॉलरली इंडेक्स की टॉप-1000 स्कॉलर रैंकिंग में शामिल, कुलपति ने दी बधाई।
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 12 शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग संस्था स्कॉलरली इंडेक्स की प्रतिष्ठित टॉप-1000 स्कॉलर रैंकिंग में जगह मिली है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। यह रैंकिंग शोध प्रकाशनों, उद्धरणों, एच-इंडेक्स और शोध प्रभाव जैसे मानकों पर आधारित है। इसमें शोध की गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता को महत्व दिया जाता है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शोध क्षमता और अकादमिक सक्रियता को दर्शाती है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने सभी चयनित शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और शोध में प्रगति दिखाती है। इस रैंकिंग में प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. राजकुमार, प्रो. संदीप कुमार सिंह, प्रो. नूपुर गोयल, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. राम नरेश यादव, डॉ. दीपक कुमार मौर्य, डॉ. राम नारायण और डॉ. पारुल त्रिवेदी शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)