पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन शुरू:10 अक्टूबर से ऑनलाइन, जौनपुर-गाजीपुर के 604 कॉलेज शामिल
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए 10 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट सक्रिय कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। विश्वविद्यालय से जुड़े जौनपुर और गाजीपुर के कुल 604 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी। इनमें जौनपुर के 225 और गाजीपुर के 379 कॉलेज शामिल हैं। छात्र-छात्राएं पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय पर सभी छात्रों के फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें। फॉर्म न भरने की स्थिति में संबंधित कॉलेज ही जिम्मेदार होंगे। सूत्रों के अनुसार, परीक्षाएं नवंबर से कराने की तैयारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)