पूर्वांचल विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित:विद्यार्थियों ने एप्लीकेशन के मॉडल किया प्रस्तुत, विजेता टीम हुए सम्मानित

Oct 10, 2026 - 20:22
0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित:विद्यार्थियों ने एप्लीकेशन के मॉडल किया प्रस्तुत, विजेता टीम हुए सम्मानित
जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 6 दिवसीय सिक्योर एप्लीकेशन डेवलपमेंट कार्यशाला में अभिलाषा सिंह की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय और आईईईई की ओर से किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सुरक्षित एप्लीकेशन के मॉडल प्रस्तुत किए। समापन समारोह में विजेता टीमों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अभिलाषा सिंह, खेतासराय क्षेत्र के पोरई खुर्द निवासी कुंवर भानु प्रताप सिंह की पुत्री हैं। प्रतियोगिता में अभिलाषा सिंह, यासिर और तनु की टीम प्रथम, प्रेरणा और प्राची की टीम द्वितीय तथा इप्सिता और आंचल की टीम तृतीय स्थान पर रही। कुलपति प्रो. आरके सिंह ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ साइबर हमलों से सुरक्षा जरूरी हो गई है। डिजिटल इंडिया को सुरक्षित बनाने के लिए कुशल साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में रोजगार की भी व्यापक संभावनाएं हैं। विशेषज्ञ डॉ. अनुप गिरधर ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन नवाचार, सुरक्षा सुविधाओं और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया। संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने बताया कि कार्यशाला में 90 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण पूरा किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दिव्येंदु कुमार मिश्रा ने किया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User