रोटावेटर में फंसकर ट्रैक्टर चालक की मौत:कासगंज के नगला गोवदी में हादसा, पुलिस जांच में जुटी
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला गोवदी गांव में शनिवार दोपहर एक ट्रैक्टर चालक की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। वह खेत में सरसों की बुवाई कर रहा था। बड़ौला गांव के रहने वाले 30 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र ओमप्रकाश किराए पर ट्रैक्टर और रोटावेटर चलाते थे। शनिवार को वह नगला गोवदी में ठेके पर खेत की बुवाई करने पहुंचे थे। काम के दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गए और उसमें फंस गए। उनका शरीर बुरी तरह कट गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और रोटावेटर में फंसे शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव के कटे हुए हिस्सों को इकट्ठा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)