पुतला दहन में पुलिसकर्मी झुलसे, 15 सपा नेताओं पर केस:चित्रकूट में बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप, सपा नेताओं ने DM से की शिकायत
चित्रकूट पुलिस ने समाजवादी पार्टी के 15 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन करने के मामले में हुई है। बुधवार को धनुष चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया था। इस दौरान सदर कोतवाल अभयराज सिंह और एक सिपाही झुलस गए थे। पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन और पुतला दहन करने पर केस दर्ज किया है। सपा नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और इसे दबाव बनाने की कोशिश बताया। शुक्रवार को पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव और पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मी झुलसे थे और प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी। सदर विधायक अनिल प्रधान ने भी मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की निंदा की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)