पुतला फूंकने निकले सपाइयों से पुलिस ने छीना पुतला:हरदोई में बाइक पर लादकर ले गई, पुलिस-सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

Oct 06, 2026 - 15:28
0
पुतला फूंकने निकले सपाइयों से पुलिस ने छीना पुतला:हरदोई में बाइक पर लादकर ले गई, पुलिस-सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
हरदोई में मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। सपा अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सईद अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुतला फूंकने के लिए निकले थे। निरीक्षण भवन के पास पुलिस ने पुतला दहन से ठीक पहले कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया और उसे बाइक पर लादकर अपने साथ ले गई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निरीक्षण भवन की ओर मार्च करते हुए पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाना था। जैसे ही उन्होंने पुतले में आग लगाने का प्रयास किया, वहां भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतला छीन लिया और मौके से हटा दिया। सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी पुलिस की कार्रवाई से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता कतारबद्ध होकर अंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट गए। सईद अहमद बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें सईद अहमद ने कहा कि देश में वोट चोरी के गंभीर मामलों को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ज्ञानेश कुमार ने जल्द इस्तीफा नहीं दिया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले समय में विधानसभा स्तर पर बड़े पैमाने पर उनका पुतला दहन करेंगे। ये कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान शकील, इरशाद हुसैन, वाहिद अली, फरीद अली, सुनील यादव, वकील अहमद, बासित अलीम, अमानत अली, मजरुल, रिजवान, शाने, पप्पू और उस्मान सुफील सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User