गोरखपुर में जलसा-ए-गौसुलवरा आयोजित:युवाओं को दीनी तालीम से जोड़ने, अच्छे संस्कार देने पर दिया जोर

Oct 06, 2026 - 15:28
0
गोरखपुर में जलसा-ए-गौसुलवरा आयोजित:युवाओं को दीनी तालीम से जोड़ने, अच्छे संस्कार देने पर दिया जोर
गोरखपुर के तकिया कवलदह, रसूलपुर में जलसा-ए-गौसुलवरा का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। जलसे में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। उलमा-ए-किराम ने हजरत शैख अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाह अलैह (गौसे आजम) की जिंदगी, दीनी सेवाओं और शिक्षाओं पर रोशनी डाली। उन्होंने लोगों से इस्लाम पर मजबूती से कायम रहने, नेक बनने और बुराइयों से बचने की अपील की। मुख्य वक्ता मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने कहा कि औलिया-ए-किराम की जिंदगी हमारे लिए मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने युवाओं को दीनी तालीम से जोड़ने और अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया। विशिष्ट वक्ता कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने गौसे आजम की दीनी और रूहानी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जीवन में अपनाने की बात कही। जलसे में हाफिज रहमत अली निजामी और मुहम्मद दारैन ने नात-ए-पाक पेश की। अंत में मुल्क में अमन-शांति, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User