राहत सामग्री बांटते समय सपा भाजपा आमने-सामने:विधायक का काफिला रोका, सड़क जाम करने की कोशिश,सपाइयों ने की नाव की डिमांड

Oct 04, 2026 - 18:20
0
लखनऊ में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला व सपा के कार्यकर्ता में टकराव की स्थिति बन गई। राहत सामग्री बांट रहे विधायक से नाव की डिमांड कर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध कर दिया। इस दौरान काफिला रोकने को भी कोशिश हुई। जिसके बाद विधायक के कार्यकर्ताओं व सपाइयों में लड़ाई तक की नौबत आ गई। मामले में स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से लोगों को शांत किया गया। भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में राहत सामग्री बांट रहे थे। इस दौरान मॉल से इटौंजा जाने वाली सड़क पर हरदा मोड के पास सपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। सपा के कार्यकर्ताओं ने सड़क भी जाम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सपा के लोग नहीं चाहते हैं की बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद की जाए। इन लोगों ने कभी मदद की नहीं है इसलिए अब मदद होने पर खुद परेशान हो गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User