आजमगढ़ में घर में घुसा मुंह बांधे संदिग्ध युवक:पीछा करने पर गिरकर हुई मौत, महिला के घर में जा रहा था व्यक्ति
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला के घर में एक संदिग्ध व्यक्ति मुंह बांधकर घुस आया। महिला ने उसे देखकर शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर निवासी लालचंद मौर्य (52) पुत्र जयराम के मकान के बगल में उनके भाई फूलचंद की पुत्रवधू शिवांगी अपनी बेटी को घर के अंदर दूध पिला रही थी। इसी दौरान एक बाहरी व्यक्ति मुंह बांधकर वहां पहुंच गया। उसे देखकर शिवांगी घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर लालचंद मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। लालचंद ने उसका पीछा किया।बताया जा रहा है कि घर से करीब 50 मीटर पीछे पहुंचने पर लालचंद अचानक गिर पड़ा और तड़पने लगा। ग्रामीण उसे तत्काल शाहगंज निजी अस्पताल ले गएउसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालचंद व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लालचंद मौर्य के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही पुलिस घटना से संबंधित सभी पहलुओं की छानबीन में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)