'राहुल के बिना अखिलेश की भी हालत खराब हो जाएगी':राजभर बोले- खाता नहीं खुलेगा; इमरान मसूद ने कहा- कांग्रेस की आंधी पहचान नहीं रहे
यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- राजनाथ सिंह ने जो कुछ भी कहा है, वो बिल्कुल सही है। बगैर समाजवादी पार्टी के राहुल गांधी का चुनाव में खाता नहीं खुलेगा। यही बात सपा पर लागू होता है। बिना राहुल के अखिलेश यादव की भी हालत खराब हो जाएगी। राजनाथ ने लखनऊ में शुक्रवार को पूछा था कि राहुल बिना अखिलेश के अपनी रायबरेली सीट बचा पाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस और राहुल गांधी की आंधी को पहचानने में गलती कर रहे हैं। हम इस लुटे हुए लोकतंत्र को वापस लाएंगे। हम चुनाव आयोग को स्वतंत्र कराएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)