ई-बाइक लदी गाड़ी ट्रक से टकराई, परिचालक जिंदा जला:कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही थी गाड़ी, पुलिस ने चालक को बचाया; 10 ई-बाइक भी जलीं

Oct 17, 2026 - 08:35
0
ई-बाइक लदी गाड़ी ट्रक से टकराई, परिचालक जिंदा जला:कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही थी गाड़ी, पुलिस ने चालक को बचाया; 10 ई-बाइक भी जलीं
कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही ई-बाइक लदी एक गाड़ी शनिवार सुबह करीब 4 बजे बिल्हौर में खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के बाद गाड़ी में आग लग गई। इसमें परिचालक सत्यभान की जलकर मौत हो गई, जबकि चालक श्याम यादव को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। परिचालक की जिंदा जलकर मौत गाड़ी में कोवा कंपनी की 10 ई-बाइक लदी थीं। चालक श्याम यादव और परिचालक सत्यभान दोनों फिरोजाबाद के नगला खंगर के रहने वाले थे। वे इन ई-बाइकों को फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। बताया गया कि चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई। टक्कर के बाद आग लगने से सत्यभान गाड़ी के अंदर फंस गया, क्योंकि दूसरा गेट लॉक हो गया था। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर शव का पंचायतनामा भरा। हादसे के बाद यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User