राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ जौनपुर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च:कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की
जौनपुर में बुधवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जंतर-मंतर से गिरफ्तार किए जाने के विरोध में पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में दोपहर 12 से 2 बजे तक करीब एक किलोमीटर का मार्च निकाला गया। कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय तक पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन विरोध मार्च अंबेडकर तिराहे से होते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने भाजपा नेताओं के इशारे पर देश के करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटकर लोकतंत्र और संविधान को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के जरिए केंद्र सरकार ने ज्ञानेश कुमार को संरक्षण दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार को भी बर्खास्त करने की मांग की। भारी पुलिस बल तैनात विरोध मार्च का संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया। प्रदर्शन में इंटक के प्रदेश चेयरमैन डॉ. परमेंदर सिंह, डॉ. आरसी पांडेय, अनिल दूबे आजाद, राकेश सिंह डब्बू, विनय तिवारी, गौरव सिंह शनी, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, शिव मिश्रा, नसीम, मुहम्मद वकील समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा से कलेक्ट्रेट और जिला निर्वाचन कार्यालय तक भारी पुलिस बल तैनात रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)