राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का धरना:इटावा में कार्यकर्ताओं ने सरकार-चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की
इटावा में बुधवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस सांसदों और नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। शाम करीब 6 बजे शास्त्री चौराहा पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर दिल्ली में हुई कार्रवाई पर विरोध जताया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ता शास्त्री चौराहा पर धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में इटावा में भी लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने हिरासत में लिए गए नेताओं के समर्थन में अपनी नाराजगी जताई। शहर अध्यक्ष ने बताई प्रदर्शन की वजह कांग्रेस शहर अध्यक्ष राशिद खान ने बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस सांसदों और अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसी के विरोध में शास्त्री चौराहा पर धरना दिया गया। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते शास्त्री चौराहा पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)