रावतपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:पोस्टमार्टम हाउस में भाई ने की पहचान, दवा लेने निकला था
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के गुरुदेव क्रॉसिंग के पास सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले युवक की बुधवार को शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान शारदा नगर निवासी जयवीर सिंह यादव (32) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बड़े भाई बलवीर सिंह यादव ने शव की पहचान अपने छोटे भाई के रूप में की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की। दवा लेने निकला था, क्रॉसिंग पर हुआ हादसा परिजनों के मुताबिक शारदा नगर निवासी जयवीर सिंह यादव बिजली मिस्त्री थे। परिवार में पत्नी प्रीति और बेटी ईशु हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे वह घर से डॉक्टर के पास दवा लेने के लिए निकले थे। दवा लेकर लौटते समय वह गुरुदेव क्रॉसिंग पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना हादसा देख स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी प्रयास किए, लेकिन उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रातभर तलाश करते रहे परिजन इधर, जयवीर के देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ आसपास भी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मंगलवार तक भी जानकारी न मिलने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे रहे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर खुला मामला बुधवार सुबह परिजन जानकारी जुटाते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां अज्ञात शव को देखकर बड़े भाई बलवीर सिंह यादव ने उसकी पहचान जयवीर के रूप में कर दी। शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के मुताबिक जयवीर की मौत से पत्नी और बेटी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)