राहुल-प्रियंका से दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:देवरिया में काली पट्टी बांधकर सुभाष चौक पर धरना; सीईसी के इस्तीफे की मांग

Oct 08, 2026 - 14:55
0
राहुल-प्रियंका से दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:देवरिया में काली पट्टी बांधकर सुभाष चौक पर धरना; सीईसी के इस्तीफे की मांग
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ दिल्ली में हुए कथित दुर्व्यवहार और हिरासत के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को दिन में काला दिवस मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में दोपहर एक बजे कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से सुभाष चौक पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं ने दिल्ली में हुई कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य इंडिया ब्लॉक नेताओं के साथ प्रदर्शन के दौरान दुर्व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 7 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्षी सांसदों ने निर्वाचन आयोग के मुद्दे पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था। इसी कार्रवाई के विरोध में देवरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए विरोध दर्ज कराया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए। पार्टी की ओर से इस मुद्दे को लेकर देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। मतदाताओं से अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि मतदाता अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में देवरिया में भी कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरि, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल, आनंददेव गिरि, अब्दुल जब्बार, जुलेखा खातून, रामआशीष साहनी, गोविंद मिश्र, हर्षित सिंह, सत्यम पांडेय, रत्नेश मल्ल और चंदन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User