सांसद के बच्चों ने शूटिंग में लहराया परचम:बेटी-बेटे ने नेशनल के लिए किया क्वालीफाई, करण भूषण सिंह खुद हैं नेशनल शूटर

Oct 08, 2026 - 14:55
0
सांसद के बच्चों ने शूटिंग में लहराया परचम:बेटी-बेटे ने नेशनल के लिए किया क्वालीफाई, करण भूषण सिंह खुद हैं नेशनल शूटर
गोंडा जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद करण भूषण सिंह के परिवार के लिए खेल जगत से आज गुरुवार दोपहर 12 बजे एक बेहद गौरवशाली खबर सामने आई है। नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित '11वें इंडिया ओपन कॉम्पटीशन' में सांसद के बेटे, बेटी और भांजे ने निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता की ट्रैप शूटिंग (सब यूथ श्रेणी) में सांसद करण भूषण सिंह की बेटी कामाक्षी सिंह, बेटा अमर्थय भूषण सिंह और भांजे अथर्व सिंह ने सटीक निशाने लगाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और आगामी नेशनल कॉम्पटीशन के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। सांसद की बड़ी बेटी कामाक्षी सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कामाक्षी की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गोंडा जनपद और कैसरगंज संसदीय क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय समर्थकों और खेल प्रेमियों ने इसे जनपद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। ​ बच्चों की इस शानदार कामयाबी पर सांसद करण भूषण सिंह ने बेहद भावुक और प्रेरक अंदाज में खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति निरंतर समर्पण ही इस मुकाम तक लेकर आया है। ​सांसद ने कहा यह पूरे परिवार और हमारे जनपद के लिए बेहद गर्व का क्षण है। विशेष रूप से बिटिया कामाक्षी को कांस्य पदक जीतने पर ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद। ईश्वर से प्रार्थना है कि ये तीनों होनहार खिलाड़ी ऐसे ही अपने सटीक निशानों से नए कीर्तिमान स्थापित करें, आने वाले नेशनल कॉम्पटीशन में नया इतिहास रचें और आगे चलकर अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर देश व परिवार का नाम रोशन करें। सब यूथ श्रेणी में एक साथ तीनों युवा निशानेबाजों द्वारा राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना यह दर्शाता है कि भविष्य में वे भारतीय शूटिंग टीम के अहम सितारे बन सकते हैं। इस शानदार सफलता के बाद सोशल मीडिया से लेकर क्षेत्र तक सांसद और उनके होनहार बच्चों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User