राहुल-प्रियंका से कथित बदसलूकी पर कांग्रेस का मशाल मार्च:अलीगढ़ में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, केंद्र के खिलाफ जताया आक्रोश
अलीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी सांसदों से कथित बदसलूकी के विरोध में मशाल यात्रा निकाली। यह प्रदर्शन शनिवार शाम को पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं, संविधान की रक्षा और जनप्रतिनिधियों के सम्मान की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेदों के बावजूद जनप्रतिनिधियों का सम्मान जरूरी है। विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय सुनी जानी चाहिए। जिला महामंत्री कैलाश गौतम ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की ताकत संविधान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनता के प्रति जवाबदेही में है। राजनीतिक मतभेदों का समाधान बातचीत और संवैधानिक नियमों से होना चाहिए। इस मशाल यात्रा में जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नावेद खान, राजकुमार शर्मा, रोहित गौतम, जियाउद्दीन रही, कैलाश वाल्मीकि, शीलू चंदेल, रईस कुरैशी, आमिर मुंतजिर, शाहिद खान, सदाब फजल और धर्मेंद्र लोधी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)