राजभर बोले- अखिलेश चुनावी लाभ के लिए आजम से मिलेंगे:कहा- 29 को आजमगढ़ में सामाजिक समरसता रैली, सपा के गढ़ को उखाड़ फेकेंगे

Oct 20, 2026 - 12:48
0
राजभर बोले- अखिलेश चुनावी लाभ के लिए आजम से मिलेंगे:कहा- 29 को आजमगढ़ में सामाजिक समरसता रैली, सपा के गढ़ को उखाड़ फेकेंगे
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के 22 अक्टूबर को रामपुर जेल में आज़म खान से मुलाकात करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा- "ओवैसी जी सही कह रहे हैं, ये चुनावी लाभ लेने के लिए आज आजम खान से मिलने जा रहे हैं। सब लोग जान रहे हैं कि आजम खान जी कितने लंबे समय से जेल में बंद हैं, लेकिन कभी अखिलेश यादव गए नहीं। राजभर ने कहा- हम 29 तारीख को आजमगढ़ में ITI के मैदान में सामाजिक समरसता महारैली करेंगे। उसमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़े नेता वहां शिरकत करेंगे। उसी दिन समाजवादी पार्टी का जो गढ़ कहते हैं अखिलेश जी, उखाड़ करके फेंक देंगे। पता नहीं लगेगा समाजवादी पार्टी कहां गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User