जालौन में विजयादशमी पर RSS ने निकाला भव्य पथ संचलन:कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, दिया एकजुटता का संदेश
उरई में विजयादशमी के मौके पर सोमवार सुबह 9 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पथ संचलन निकाला। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया। जनता इंटर कॉलेज स्थित गोपाल शाखा में दंड पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सभी स्वयंसेवक तय गणवेश में अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने एकजुटता, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का संदेश दिया। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ यह संचलन नया रामनगर समेत उरई के कई इलाकों से गुजरा। पूरे रास्ते स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर चलते दिखे, जिसमें अनुशासन और सामूहिक सहभागिता साफ नजर आई। RSS की ओर से विजयदशमी पर पथ संचलन आयोजित करने की परंपरा रही है। इस कार्यक्रम के जरिए समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)