'राजभर को समय पर छात्रवृत्ति मिलती तो नेता नहीं बनते':योगी बोले- सरकार ने स्कॉलरशिप नहीं दी, इसलिए पढ़ नहीं पाए
सीएम योगी ने शनिवार को कहा- 2017 से पहले कम छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती थी। मिलती भी थी तो समय पर नहीं मिलती थी। अगर ओमप्रकाश राजभर को समय पर छात्रवृत्ति मिल जाती तो वे भी आपकी तरह होनहार बनते, नेता नहीं बनते। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा- उस समय की सरकार ने छात्रवृत्ति नहीं दी इसलिए पढ़ नहीं पाए। मेहनत और संघर्ष किया, जनता की आवाज बनकर लड़ते रहे, फिर मंत्री बन गए। उन्होंने थ्री व्हीलर और टैक्सी भी चलाई है। इससे पहले, सीएम योगी ने सुबह 10 बजे लोक भवन में 4.60 लाख से अधिक छात्रों के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपए से ज्यादा की छात्रवृत्ति और फीस माफी की राशि ट्रांसफर की। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)