राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज की टीम बनी चैंपियन:MGIC को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

Oct 13, 2026 - 22:19
0
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज की टीम बनी चैंपियन:MGIC को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त
पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कालेज के मैदान पर खेली गई 70वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान जुबिली इंटर कॉलेज की टीम ने एमजी इंटर कॉलेज (MGIC) को 8 विकेट से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। टॉस जीतकर जुबिली की टीम के कप्तान अल्तमस ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। जुबिली टीम की सधी गेंदबाजी के आगे एमजी के खिलाड़ी कुछ अच्छा नहीं कर सके। 10 ओवर के मैच में 7 विकेट के नुकसान पर 63 रन ही बना सके। जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी जुबिली की टीम ने 2 विकेट खोकर 7वें ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। जानिए सेमीफाइनल में किसने किसको हराया इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में एमजी इंटर कॉलेज की टीम ने एमपी इंटर कॉलेज की टीम को 34 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजी की टीम ने 10 ओवर में 99 रन बनाए। जवाब में उतरी एमपी की टीम 7 ओवर में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फाइनल मैच का उद्घाटन एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने किया। जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. विश्व प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान डा. अरुणेंद्र राय, नीलम, डा. अंकिता राय, डा. सुधा, कुंवर गौरव सिंह, विवेकानंद मिश्र, अच्छेलाल, सुशील त्रिपाठी, मो. नसीम, साजिद अली, सत्यप्रकाश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User