राजकीय कॉलेज की सड़क से नगर निगम ने कूड़ा हटवाया:अवैध पार्किंग से छात्र-शिक्षक परेशान, स्थायी समाधान की मांग
लखनऊ के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर कूड़ा डंपिंग और ट्रकों की अवैध पार्किंग से छात्र-शिक्षक परेशान हैं। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने मौके से कूड़ा हटाया। हालांकि, कूड़ा दोबारा न डंप हो, इसके लिए अभी कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने डंपिंग जोन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य मार्ग पर करीब 10 साल से कूड़ा डाला जा रहा है। संबंधित विभाग और पुलिस चौकी में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। कूड़े और ट्रकों की पार्किंग से रास्ता संकरा हो जाता है। इससे छात्रों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान होना चाहिए। मुंह ढककर निकलते थे बच्चे विद्यालय की प्रवक्ता कीर्ति चौरसिया ने बताया कि लंबे समय से रास्ते पर कूड़ा पड़ा रहने के कारण दुर्गंध और गंदगी रहती थी। बच्चे मुंह पर रुमाल या कपड़ा रखकर निकलते थे। कई बार बदबू और गंदगी से बच्चों को परेशानी हुई। प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर श्रीवास्तव और न्यायिक अधिकारी जैनेन्द्र पांडेय के सहयोग से शुक्रवार को कूड़ा हटाया गया। उन्होंने कहा कि दोबारा यहां कूड़ा न डाला जाए। कॉलेज-छात्रावास के बीच बना डंपिंग जोन हिंदी प्रवक्ता डॉ. गीता वर्मा ने बताया कि कॉलेज और छात्रावास के बीच डंपिंग जोन बना हुआ था। कूड़ा हटने से राहत मिली है, लेकिन स्थायी व्यवस्था जरूरी है। उनका कहना है कि गंदगी और बदबू के कारण रास्ते से निकलना मुश्किल रहता था। इससे छात्रों को परेशानी होती थी और कुछ छात्रों के विद्यालय छोड़ने की स्थिति भी बनी। छात्र बोले- निकलते समय बहुत बदबू आती है कक्षा नौ के छात्र अब्दुल्ला ने बताया कि रास्ते पर गंदगी और बदबू के कारण निकलना मुश्किल होता हैं। अब कूड़ा हटने से रास्ता साफ हुआ है। सामाजिक विज्ञान की सहायक अध्यापिका मुनीषा मित्रा ने भी मार्ग की गंदगी और अव्यवस्था को छात्रों के लिए गंभीर परेशानी बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)