जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार मऊ पहुंचे सहजानंद:बोले- संगठन को मजबूत करने और चारों सीटों पर जीत का लक्ष्य

Oct 03, 2026 - 21:48
0
जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार मऊ पहुंचे सहजानंद:बोले- संगठन को मजबूत करने और चारों सीटों पर जीत का लक्ष्य
मऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और मऊ के नवनियुक्त जिला प्रभारी सहजानंद राय शनिवार को पहली बार जिले में पहुंचे। जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद मऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मऊ जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया है। सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा ने उन्हें प्रदेश मंत्री के साथ गोरखपुर संगठन के प्रभारी का दायित्व भी सौंपा है। मऊ से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्नेह बना हुआ है। पहली बार जिला प्रभारी के रूप में मऊ पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठनात्मक कार्यों और संगठन की संरचना को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाएगा। पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ से लेकर जिला स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुटेगा। तीन से चार सीटों तक पहुंचने का लक्ष्य सहजानंद राय ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा ने मऊ जिले में तीन विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब पार्टी उस प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए चारों सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन पिछली उपलब्धियों पर निर्भर रहने के बजाय आगे की तैयारी पर ध्यान देगा। उन्होंने बूथ, सेक्टर और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ जिला पदाधिकारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संगठन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से 2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुटेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व विधायक विजय राजभर, भाजपा नेता अशोक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User