राजनाथ सिंह के लखनऊ दौरे का दूसरा दिन आज:दुर्गा पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल, शोक संतृप्त परिवारों के घर भी जाएंगे
केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के तीन दिवसीय लखनऊ दौरे का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को वह कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर अलगअलग सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर शोक संतृप्त परिवारों से मिलेंगे और दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम को रक्षा मंत्री जानकीपुरम के सेक्टर-ई स्थित राम-राम बैंक चौराहे पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को अपने आवास पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उन परिवारों के घर पहुंचेंगे, जहां हाल ही में किसी सदस्य का निधन हुआ है। यहां वह परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। शाम को दुर्गा पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल राजनाथ सिंह शाम 6 बजे जानकीपुरम के सेक्टर-ई स्थित राम-राम बैंक चौराहे पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास लौटेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। कल दिल्ली के लिए होंगे रवाना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार, 17 अक्टूबर को लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 11:30 बजे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके साथ ही उनका तीन दिवसीय लखनऊ दौरा संपन्न हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)