राजस्थान-एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी मिनी बस, 6 की मौत:MP से खाटूश्यामजी जा रही थी मिनी बस; सीटों के बीच फंसे घायल, कांच तोड़कर निकाला

Oct 17, 2026 - 09:04
0
राजस्थान-एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी मिनी बस, 6 की मौत:MP से खाटूश्यामजी जा रही थी मिनी बस; सीटों के बीच फंसे घायल, कांच तोड़कर निकाला
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 25 से ज्यादा पैसेंजर्स से भरी मिनी बस (टेम्पो ट्रैवलर) नाले में गिर गई। हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले 6 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। SHO नंद सिंह ने बताया कि बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी। कराड़िया टोल से कुछ किमी दूर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई। एक्सीडेंट में 8 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल भी हुए हैं। अब देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS अब तक 3 मृतकों और 7 घायलों की पहचान जानकारी के अनुसार अब तक 3 मृतकों की पहचान हुई है। इनके नाम अरुणा, वैष्णवी और त्रिशा हैं। एक्सीडेंट में वंदिता पुत्री रविंद्र झरबड़े, अजय गावंडे पुत्र मरोतराव गावंडे, वेदांत झरबड़े पुत्र योगेश झरबड़े, मोहनिस झरबड़े पुत्र रविंद्र झरबड़े, आकांक्षी झरबड़े पुत्री कमलेश झरबड़े, हेमलता गायकवाड़ पत्नी संतोष गायकवाड़, सारांश पुत्र कमलेश झरबड़े घायल हुए हैं। ड्राइवर को झपकी के कारण हादसे की आशंका पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि एक्सीडेंट ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है। आगे की तरफ बैठे पैसेंजर्स को सबसे ज्यादा चोट लगी है। कई घायल सीटों के बीच फंस गए थे। ग्रामीणों ने कांच तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User