त्योहारों के चलते टली एलडीए बोर्ड की बैठक:आज होनी थी बैठक, अधिकारियों ने त्योहारों को बताया कारण

Oct 17, 2026 - 09:07
0
त्योहारों के चलते टली एलडीए बोर्ड की बैठक:आज होनी थी बैठक, अधिकारियों ने त्योहारों को बताया कारण
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) बोर्ड की शनिवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर बैठक टाली गई है। अब इसके अगले सप्ताह आयोजित होने की संभावना है। अचानक बैठक स्थगित होने के बाद इसके पीछे की वजहों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। त्योहारों के चलते बैठक स्थगित करने का तर्क एलडीए अधिकारियों की ओर से बैठक स्थगित करने की वजह त्योहारों को बताया जा रहा है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, स्नातक चुनाव की तैयारियों और आचार संहिता को देखते हुए भी बैठक टालने का फैसला लिया गया है। माना जा रहा है कि इस दौरान किसी नीतिगत फैसले को लेकर विवाद की स्थिति न बने, इसलिए बैठक को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि, बैठक स्थगित करने के पीछे की वजहों पर एलडीए की ओर से आधिकारिक रूप से त्योहारों का ही हवाला दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User