राजस्व निरीक्षकों नेअतिरिक्त लेखपालों का काम करने से मना किया:डीएम को ज्ञापन सौंपा, कहा- अतिरिक्त क्षेत्रों का काम कराने का दबाव बनाया जा रहा
ललितपुर में अतिरिक्त गांवों का काम राजस्व निरीक्षकों को दिए जाने की तैयारी के विरोध में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने शनिवार दोपहर 2 बजे प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त क्षेत्रों का काम राजस्व निरीक्षकों को नहीं देने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि जिले के करीब 50 लेखपालों ने 29 सितंबर को अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्रों का काम छोड़ दिया है। संघ के मुताबिक, प्रदेश की अन्य तहसीलों में भी लेखपालों ने अपने मूल कार्य के अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार तहसील मुख्यालय में जमा कर दिया है। लेखपालों के छोड़े क्षेत्रों का काम देने की तैयारी का विरोध राजस्व निरीक्षकों का आरोप है कि अब अधिकारियों की ओर से लेखपालों द्वारा छोड़े गए अतिरिक्त क्षेत्रों का काम उन्हें सौंपने का दबाव बनाया जा रहा है। संघ ने कहा कि राजस्व निरीक्षकों पर पहले से निर्धारित कार्यों की जिम्मेदारी है। अतिरिक्त क्षेत्रों का काम लेने से काम का बोझ बढ़ेगा। संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि राजस्व निरीक्षक लेखपालों द्वारा छोड़े गए अतिरिक्त क्षेत्रों का काम नहीं करेंगे। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, जिला मंत्री अच्छे लाल श्रीवास, मुन्नी लाल, रामेश्वर गोस्वामी, अशोक कुमार निरंजन, सोम प्रकाश निगम, चंद्रभान सिंह यादव और वेद प्रकाश साहू समेत कई राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)