राजस्व विभाग में 4862 नए पदों पर होगी भर्ती:लेखपाल 823, कानूनगो के 1608 और नायब तहसीलदार के 545 पद प्रस्तावित
कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की मांग पूरी करने के लिए शासन स्तर पर बड़े पैमाने पर राजस्व विभाग में भर्तीयां की जाएंगी । राजस्व परिषद ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) और नायब तहसीलदार संवर्गों में कुल 4,862 नए अतिरिक्त पदों के सृजन का संशोधित प्रस्ताव प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग को भेज दिया है। किन पदों पर कितनी बढ़ोतरी प्रस्ताव के अनुसार तीनों प्रमुख संवर्गों में पदों की संख्या में बड़ा विस्तार प्रस्तावित है। राजस्व निरीक्षक संवर्ग में पूर्व में प्रस्तावित 1,886 पदों के साथ नए 1,608 पद जोड़े गए हैं। वहीं नायब तहसीलदार संवर्ग में पूर्व प्रस्तावित 307 और नए 238 पदों को मिलाकर कुल 545 अतिरिक्त पदों का सृजन सुझाया गया है। लेखपाल में 823 नए पद का प्रस्ताव है। नए पद क्यों जरूरी राजस्व परिषद के अनुसार, क्षेत्रीय कार्यों और लेखपालों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रति पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक का मानक तय है। इसके अलावा कार्यालयीन कार्यों, नवीन तहसीलों की आवश्यकताओं और राजस्व रिकॉर्ड के रखरखाव के लिए पदों का पुनर्गठन जरूरी माना गया है। प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों, विकास प्राधिकरणों और औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती हेतु अतिरिक्त जनशक्ति की मांग लंबे समय से बनी हुई है। इसी कमी को दूर करने के लिए राजस्व परिषद ने संशोधित प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय और औपचारिक स्वीकृति के लिए कार्यवाही तेज कर दी गई है। भर्ती और प्रमोशन को मिलेगा बूस्ट शासन से हरी झंडी मिलते ही इन पदों पर नई भर्तियों के साथ-साथ पदोन्नति के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे राजस्व कार्यों में तेजी आने और तहसील स्तर पर प्रशासनिक कार्यकुशलता सुधरने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि राजस्व विभाग में पहले से ही लेखपाल से राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार से तहसीलदार के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में 455 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई थी, जबकि 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बनाया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)