बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया:संभल में मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं को अधिकारों और सुरक्षा की दी जानकारी
संभल में मिशन शक्ति फेज-06 के तहत 17 अक्टूबर को थाना कोतवाली संभल की टीम ने ब्रज रत्न भूषण विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम, लैंगिक समानता, अभ्युदय योजना और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं को नोटबुक और पेन वितरित किए गए। कार्यक्रम में बताया गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। बालिकाओं को जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)