राज्यसभा चुनाव पर शिवपाल बोले-रणनीति अभी नहीं बताएंगे, इंतजार करो:समय आते-आते बहुत अच्छा होगा, समय आने पर सब सामने आ जाएगा

Oct 03, 2026 - 00:57
0
राज्यसभा चुनाव पर शिवपाल बोले-रणनीति अभी नहीं बताएंगे, इंतजार करो:समय आते-आते बहुत अच्छा होगा, समय आने पर सब सामने आ जाएगा
इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे अपनी विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के खटखटा बाबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवालों पर जवाब दिया। बोले- सपा के विधायक तो हमारे पास हैं भाजपा मंत्री राकेश सचान के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने और भाजपा के कुछ विधायकों के सपा के संपर्क में होने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि सपा के विधायक तो उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में रणनीति होती है और उसे अभी बताया नहीं जा सकता। तीसरे प्रत्याशी पर कहा- इंतजार करो राज्यसभा चुनाव में किसी ‘सरप्राइज’ और तीसरे प्रत्याशी को उतारने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा, “देखते जाइए।” उन्होंने तीसरे प्रत्याशी को लेकर भी “अभी इंतजार करो” कहा। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। सपा की ओर से तीसरे उम्मीदवार को लेकर अभी तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई है। ओवैसी से गठबंधन पर बोले- समय आने पर सब सामने आएगा असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि “समय आते-आते बहुत अच्छा होगा। समय आने पर सब सामने आ जाएगा।” ओवैसी ने भी हाल में कहा है कि AIMIM यूपी में गठबंधन के लिए तैयार है और 2 अक्टूबर को अपने गठबंधन को लेकर घोषणा करने की बात कही थी। 2027 पर बोले- अखिलेश के नेतृत्व में सरकार बनानी है 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की कितनी सीटें आएंगी, इस सवाल पर शिवपाल यादव ने कोई संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनानी है और अब उन्हें कुछ नहीं कहना है, केवल देखते जाइए। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User