राज्यसभा सांसद बनकर आए रामप्रताप चौहान का स्वागत:आगरा में कहा-कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए, मान-सम्मान से समझौता नहीं होगा; काफिले से जाम लगा

Oct 11, 2026 - 18:59
0
राज्यसभा सांसद बनकर आए रामप्रताप चौहान का स्वागत:आगरा में कहा-कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए, मान-सम्मान से समझौता नहीं होगा; काफिले से जाम लगा
आगरा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के काम नहीं रुकने चाहिए। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। रविवार दोपहर करीब 2:15 बजे लखनऊ से पहली बार आगरा पहुंचे चौहान का इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां टोल प्लाजा पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दिल्ली प्रदर्शन में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी स्वागत कार्यक्रम के दौरान रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान जो भी अराजकता फैलाएगा, उसके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। साथ ही कार्यकर्ताओं से उनके निर्देशों का पालन करने की अपील की। यूजीसी बिल पर बोले- सभी एक ही गुलदस्ते के फूल यूजीसी बिल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सवर्ण, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लोग एक ही गुलदस्ते के फूल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बगिया के माली हैं और वह इसे कभी उजड़ने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि यूजीसी बिल अभी लागू ही नहीं हुआ है। 2027 में फिर बनाएंगे भाजपा सरकार राज्यसभा सांसद ने कहा कि वर्ष 2017 को 2027 में फिर दोहराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में नक्सलवाद फैलाना चाहती है। टोल से लेकर शहर तक जाम के हालात रामप्रताप चौहान के काफिले में शामिल गाड़ियों के चलते इनर रिंग रोड पर जाम के हालात बन गए। स्वागत कार्यक्रम के चलते इनर रिंग रोड पर गाड़ियों से घिर गया। इसके बाद काफिला जब गांधी नगर स्थित आवास पहुंचा वहां तक जाम के हालात रहे। आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महेश शर्मा, सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User