राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह का 51 किलो फूलमाला से स्वागत:पूर्व जिला महामंत्री रविंद्र लोधी के आवास पर पहुंचे थे

Oct 12, 2026 - 11:44
0
राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह का 51 किलो फूलमाला से स्वागत:पूर्व जिला महामंत्री रविंद्र लोधी के आवास पर पहुंचे थे
कासगंज में राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह का उनके सांसद बनने के बाद पहली बार आगमन हुआ। पूर्व जिला महामंत्री रविंद्र लोधी के आवास पर उनका स्वागत समारोह हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं, शॉल और पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह का खास आकर्षण 51 किलोग्राम की फूलमाला रही। विपिन शर्मा कवि, जुगेंद्र लोधी और नरेंद्र लोधी ने मिलकर धर्मपाल सिंह को यह फूलमाला पहनाई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, रामेन्द्र सिंह, विपिन शर्मा कवि, एस बी सिंह भल्ला, अनिरुद्ध सिंह चौहान (बन्टी), एस.बी. सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल पुन्दीर, ज्ञान प्रकाश गुप्ता और योगेंद्र चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User