बहराइच में विज्ञान-एस्ट्रोनॉमी लैब कार्यशाला:पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों को मिले निर्देश, जानीं डिजिटल लाइब्रेरी की बारीकियां
बहराइच के पीएम श्री विद्यालय झाला तरहर में शिक्षकों के लिए विज्ञान एवं एस्ट्रोनॉमी लैब से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जनपद के सभी पीएम श्री विद्यालयों से दो-दो शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का शुभारंभ डाइट प्राचार्य राजेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी पयागपुर अनूप कुमार सिंह ने कार्यशाला का संचालन किया। कार्यशाला में शिक्षकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह और सहयोगी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की गई। विद्यालय की प्रयोगशालाएं व्यवस्थित मिलीं। शिक्षिकाओं ने अन्य शिक्षकों को प्रयोगशालाओं और डिजिटल लाइब्रेरी के उपयोग के संबंध में जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)