राम और रामायण के बिना मानव जीवन निरर्थक है:खब्बू तिवारी बोले- अयोध्या में आकर श्रीराम के नाम,रूप, लीला और धाम की का चिंतन परम सौभाग्य
गोशााईगंज से भाजपा के विधायक रहे इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि राम और रामायण के बिना मानव जीवन निरर्थक है।अयोध्या में आकर श्रीराम के नाम,रूप, लीला और धाम की का चिंतन परम सौभाग्य है।श्रीराम सनातन धर्म के प्राण हैं।उनके चिंतन और आदर्श पर चलकर ही सामज,राष्ट्र और विश्व का सही मायने में विकास हो सकता है। अयोध्या के मानस भवन में इन दिनों श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। खब्बू तिवारी ने राजस्थान के बूंदी से आए भागवत पंडित शिवलहरी गौतम सहित व्यास पीठ की आरती की।अयोध्या में आकर जयपुर के श्रद्धालुओं को कथा सुनाना सौभाग्य का विषय बताया।इस अवसर पर आयोजक मंडल ने साफा बांधकर उनका भव्य स्वागत किया। खब्बू तिवारी आचार्य ज्ञानप्रकाश दुबे के साथ भागवत कथा में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के भक्तों का अयोध्या की धरती पर स्वागत है।सरकार ने रामभक्तों के लिए अयोध्या को लगातार सजाने का काम किया गया।इस दिशा में सीएम योगी की सरकार लगातार काम कर रही है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ भक्ति, धर्म, सत्य और मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व का वर्णन किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मानस भवन पहुंच रहे हैं। भगवान के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है। रमेश, प्रेम शंकर, दिनेश कुमार नुवाल, थानमल, महावीर, शिव कुमार तोतला, जयप्रकाश, शुभकरण, बृजमोहन, मदनलाल, रमेश कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह, बृजेंद्र सिंह, नंद, भंवर सिंह, भेरू प्रकाश, लखोटिया और देवकीनंदन बांगड़ और इंजीनियर सिद्धांत दुबे समेत सैकड़ों श्रद्धालु कथा सुन रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)