रामपुर में यूरिया खाद की रैक पहुंची:किल्लत दूर करने के लिए 1250 मीट्रिक टन खाद समितियों और दुकानों पर भेजी जा रही

Oct 03, 2026 - 20:41
0
रामपुर में यूरिया खाद की रैक पहुंची:किल्लत दूर करने के लिए 1250 मीट्रिक टन खाद समितियों और दुकानों पर भेजी जा रही
रामपुर में किसानों को यूरिया खाद की किल्लत से राहत देने के लिए शनिवार दोपहर तीन बजे, यूरिया खाद से भरी एक रैक रामपुर रेलवे जंक्शन पहुंची। इसमें 1250 मीट्रिक टन यूरिया खाद है। कृषि विभाग ने खाद को ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रकों के माध्यम से किसान सेवा सहकारी समितियों समेत अन्य निजी दुकानों पर भेजना शुरू कर दिया है। विभाग का कहना है कि समितियों और अधिकृत दुकानों से किसान पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद खरीद सकेंगे। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने शनिवार शाम करीब 6 बजे बताया कि जिले में किसानों को यूरिया खाद की उपलब्धता बनाए रखने के लिए 1250 मीट्रिक टन यूरिया की रैक रामपुर पहुंची है। इसमें कुल 2777 बोरे खाद शामिल हैं। रेलवे जंक्शन पर रैक पहुंचने के बाद खाद को अलग-अलग स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रकों के माध्यम से यूरिया खाद को किसान सेवा सहकारी समितियों के साथ ही अन्य निजी दुकानों पर भेजा जा रहा है। इन समितियों और दुकानों से किसान अपनी जरूरत के अनुसार यूरिया खाद खरीद सकेंगे। कृषि विभाग की ओर से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इसकी आपूर्ति विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों की आगामी जरूरत को देखते हुए जल्द ही डीएपी और एनपीके खाद की रैक भी रामपुर मंगाई जाएगी। रैक पहुंचने के बाद डीएपी और एनपीके खाद को किसान सेवा सहकारी समितियों पर भेजा जाएगा, ताकि किसानों को फसलों के लिए आवश्यक खाद समय से उपलब्ध हो सके। उन्होंने किसानों से खाद की उपलब्धता को लेकर परेशान न होने की अपील की। बताया कि विभाग किसानों की मांग और जरूरत के अनुसार खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। यूरिया के बाद डीएपी और एनपीके की उपलब्धता बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार किसान यूरिया, डीएपी और एनपीके का उपयोग अपनी फसल की आवश्यकता के अनुसार कर सकेंगे। इससे आगामी फसलों की बुवाई और उनमें खाद के इस्तेमाल के दौरान किसानों को आपूर्ति संबंधी परेशानी कम करने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User