राम मंदिर आंदोलन के नायक अशोक सिंघल को याद किया:कानपुर में जन्म शताब्दी पर शोभायात्रा निकली, बाइक पर भगवा लहराकर निकले कार्यकर्ता
कानपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर बुधवार को कानपुर में शोभायात्रा निकाली गई। सरसैया घाट से शुरू हुई इस शोभायात्रा में बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने अशोक सिंघल के जीवन, उनके संगठनात्मक कार्यों और राम मंदिर आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य अशोक सिंघल के जीवन, विचारों, राम मंदिर आंदोलन में उनके योगदान को याद करने और नई पीढ़ी को उनके कार्यों से परिचित कराना है। अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर निकली शोभायात्रा प्रकाश शर्मा ने कहा कि कानपुर की जनता को अशोक सिंघल के शहर से जुड़े योगदान के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने बताया कि अशोक सिंघल ने कई सालों तक कानपुर में रहकर संगठन के लिए काम किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में उन्होंने हिंदू समाज को जागृत करने और लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया। राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर कानपुर का युवा वर्ग उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एकजुट हुआ है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने वाहनों के साथ हिस्सा लिया। सरसैया घाट से शुरू हुआ यह जुलूस शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर भारत माता की आरती के साथ समाप्त हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)